पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा तेज हो गई है, दरअसल 9जून शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी 8 जुलाई को पंचायत चुनाव से पहले इस घटना के बाद से सियासी-प्रत्यारूप का दौर शुरू हो गया है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा ठीक पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई हम इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे। तृणमूल कांग्रेस बुलेट निर्वाचन चाहती है या बैलेट निर्वाचन? हम तृणमूल कांग्रेस को यह खून की राजनीति नहीं करने देंगे।
गौरतलब है कि इसी महीने पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की करीब 75,000 सीट पर चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 जून तक चलेगी।
शुक्रवार 9 जून को कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन ने इस बात की घोषणा की तो पता चला कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी पंचायत चुनाव मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के साथ गठबंधन में लड़ेगी उन्होंने कहा, कांग्रेस और सीपीआईएम मिलकर पंचायत चुनाव लड़ेंगी।
हमने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मामले में सीपीआईएम को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए पहले ही कह दिया है।

