लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज 1 जून को मतदान शुरू हो गई है। इस चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। 13 सीटों पर वोटिंग के लिए मैदान में 144 उम्मीदवार हैं।
अंतिम चरण में इन सीटों पर मतदान
सातवें और आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर मतदान हो रहें है। इन सीटों में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं। इन सीटों पर लोकसभा के लिए मतदान के अलावा आज सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव भी होना है।
आखिरी चरण में 144 मैदान में
आखिरी चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए 134 पुरुष तथा 10 महिला उम्मीदवार सहित कुल 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ साथ विधानसभा उप चुनाव के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा के इस चरण में वाराणसी लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही हैं, जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव मैदान में है जबकि बीजेपी के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर सीट पर भी वोटिंग हो रही हैं।
आखिरी चरण के बड़े प्रत्याशी
इस चरण के मुख्य सीटों में वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, घोसी और गाजीपुर लोकसभा सीट है जिन पर भी सबकी नजरें बनीं हुई है। मिर्जापुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और अपना दल सोनेलाल से अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ रही हैं तो घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के सहयोगी सुभापसा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर मैदान में है। गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के अफजाल अंसारी और बीजेपी के पारसनाथ राय के बीच टक्कर है।

