एक कहावत तो आपने सुनी होगी मान लो तो हार है ठान लो तो जीत। ऐसा ही बेहतरीन उदाहरण पेश किया है एक युवा ने जिसके संघर्ष की कहानी पूरी देश में सुर्खियां बटोर रही है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो देखिए ये वीडियो आपकी आंखों में आंसू और रगों में जुनून और कुछ करने का हौसला जरूर प्रदान करेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स Wheel chair par बैठकर जोमेटो की डिलवरी करने जा रहा था, हिंमाशू नाम के एक लड़के ने जब इस साहसी डिलीवरी बॉय का पीछा करा और उससे बातचीत करी तो पता चला पता चला कि वो अपने परिवार में अकेले कमाने वाला है इसी के चलते वो अपने परिवार के पालन पोशष के लिए इतनी गंभीर परिस्थितियों से लड़ते हुए जीवन रूपी यात्रा में संघर्ष कर रहा है।
हमारे समाज में अक्सर देखा गया है कि लोग उगते हुए सूरज को सलाम करते हैं लेकिन आज जिस तरह से इस युवक का संघर्ष सामने आया है इससे साबित होता है कि कहीं न कहीं हमें इस तरह के लोगों का सहयोग भी करना चाहिए उनकी कहानियों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करना चाहिए।

