नोएडा। बांग्लादेश से अपने पति की तलाश में एक साल के बच्चे को साथ लेकर नोएडा आई सोनिया अख्तर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है वीडियो में सौरभकांत सोनिया के साथ शादी की पहली सालगिरह मना रहा है। वीडियो में सौरभकांत और सोनिया डांस करते नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब लग रहे हैं।
सोनिया और सौऱभकांत का डांस वीडियो वायरल पुलिस लागातर जांच में जुटी
वीडियो में उनके साथ दो और लोग नजर आ रहे हैं। जश्न मनाते हुए सोनिया और सौरभकांत एक-दूसरे के साथ डांस करते दिख रहे है। वहीं, सौरभकांत वीडियो में दिखाई दे रहे दो और लोगों को केक खिला रहे हैं। दोनों के साथ कोई बच्चा नजर नहीं आ रहा है। सौरभकांत का कहना है कि सोनिया ने उनको हनीट्रैप में फंसाया है। हालांकि, मामले में नोएडा पुलिस की महिला सुरक्षा इकाई जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सोनिया बांग्लादेश से अपने पति के साथ रहने और अपने बेटे को पिता का हक दिलाने के लिए आई है।
जब तक नहीं मिलेगा न्याय वापस नहीं जाउंगी: सोनिया अख्तर
सौरभकांत के आरोपों के बाद भी वह उनके साथ रहना चाहती हैं। सोनिया का स्पष्ट कहना है कि वह न्याय न मिलने तक जाने के लिए तैयार नहीं हैं। सौरभकांत का अब भी कहना है कि उनको हनीट्रैप में फंसाया गया है। उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। उन्होंने सोनिया को सबकुछ बताया था। बांग्लादेश कोर्ट में भी उन्होंने तलाक के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। वीडियो के साथ सौरभकांत का सोनिया के बेटे के साथ भी फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वो मासूम बच्चे के साथ हंसते खेलता दिख रहा है फोटो, वीडियो से ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उस पर कोई दबाव हो।


एक मई को भी भारत आई थी सोनिया
तीन अगस्त से पहले एक मई को भी सोनिया भारत आई थी। वो सीधे अपने बच्चे के साथ एक मई की रात को सौरभ के पास गई। सोनिया ने कहा कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वो दो घंटे तक बाहर घूमती रही। इसके बाद वो ग्रेटरनोएडा के एक होटल में रुकी। वहां अगली सुबह वो सुरजपुर चौकी गई वहां उन्होंने सारी बात बताई इसके बाद वो थाने गई। वहां से पुलिस कई बार सौरभ के घर गई लेकिन घर पर ताला लटका मिला।
सात मई को वापस गई फिर हाइकमीश्नन से बातचीत कर वापस आई
सोनिया सात मई को वासप बांग्लादेश चली गई। इसके बाद वो हाइकमीश्नन से मिली और बात बताई। वहां से उनको छह महीने का वीजा दिया गया और 3 अगस्त को वापस भारत आ गई उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि जब तक मै अपने बेटे को उसका हक नहीं दिलाउंगी वापस नहीं जाउंगी।

