नोएडा में एक video viral हो रहा है, जिसमें एक युवक कार की छत पर फिल्मी अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है, जबकि उसके दोस्त कार के साथ-साथ डांस कर रहे हैं। इस दौरान कार का हॉर्न भी बज रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना नोएडा के फेज-1 इलाके की है। वीडियो में कुछ लोग कार पर चढ़कर अपने दोस्तों पर बीयर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कार के स्पीकर से बज रहे तेज संगीत पर सड़क पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर video viral होने के बाद लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 60 सेकंड के इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि सभी युवक नशे में हैं। वे सड़क पर शर्टलेस होकर डांस करते नजर आ रहे हैं और कार के स्पीकर से तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा है। हालांकि, इस दौरान कोई अन्य वाहन गुजरता नहीं दिख रहा है। फिर भी, सड़क पर इस तरह की खुलेआम पार्टी लोगों को पसंद नहीं आ रही है।
सोशल मीडिया पर हो रहा video viral
लोगों ने सोशल मीडिया पर नोएडा पुलिस को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नोएडा में पार्टी और स्टंट के ऐसे ही वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

