रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रंग बदल दिया है। नीले रंग की जगह अब केसरिया रंग में वंदे भारत एक्सप्रेस दिखाई देगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे-छोटे बदलाव भी किए गए हैं। यात्रियों और एक्सपर्ट्स ने इसके लिए सुझाव दिए थे।
देश में अभी 25 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रहीं हैं, 2ट्रेनों को रद्द रखा गया है। 28वीं ट्रेन को ट्रायल बेसिस पर केसरिया रंग दिया गया है। यह ट्रेन अभी चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में रखी हुई है।
अब बात करें बदलावों की तो सीट में बेहतर कुशन लगाए गए हैं और उसका एंगल भी ठीक किया गया है।
मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच बेहतर की गई है।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार में फुट रेस्ट बढाया गया है।
वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है, जिससे पानी के छींटे न पड़ें।
टॉइलेट्स में बेहतर लाइटिंग की गई है।
रीडिंग लाइट में सुधार किया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बाताया कि रेलवे बिना रिजर्वेशन वाले पैसेंजर्स के लिए भी एडवांस्ड फीचर वाले कोच बनाने पर काम कर रहा है। इससे कम कमाई वाले लोग भी अच्छी क्वालिटी और कंफर्ट वाली सुरक्षित ट्रेनों में सफर कर पाएंगे।
अब आप तो जानते हैं बिना राजनीति के कोई भी काम भारत में नहीं होता केसरिया रंग में वंदे भारत एक्सप्रेस को रेल मंत्री ने तिरंगे से प्रेरित बताया तो इस पर विपक्ष ये सवाल खड़े कर रहा है कि अगर तिरंगे से प्रेरित है तो इसमें हरा रंग क्यों नहीं है।

