जबसे वंदे भारत एक्सप्रेस देश में लॉन्च हो रही हैं लेकिन कुछ ना कुछ इस ट्रेन के साथ एक के बाद एक कई घटनाओं का शिकार हो चुकी है अब मध्य प्रदेश के वीना कुरबाई स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच के बाद ट्रेन जल्द रवाना किया जायेगा। ट्रेन को सुबह 8.48 पर झांसी पहुंचना था ।
गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले तीन माह पहले रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी। बता दें दिल्ली से भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, IAS अविनाश लवानिया सहित कई लोग सफर कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरी ट्रेन खाली कराई गई।

