Vande Bharat: दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को 31 दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं।
दिल्ली से कन्याकुमारी और श्रीनगर तक जुड़ सकता है रेल रूट
रेलवे का मकसद दिल्ली से कन्याकुमारी और श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का है। इस दिशा में तेजी से काम जारी है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के सबसे कठिन हिस्से बनिहाल पर 111 किलोमीटर रेल मार्ग का काम पूरा हो चुका है।
जम्मू-कश्मीर की आर्थिक प्रगति पर चर्चा
जम्मू-कश्मीर की आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सीएम उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र पर निर्भरता कम करने और स्थानीय राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, कृषि और बागवानी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है।
ये भी पढें..
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 32 टन गोमांस बरामद, पुलिस और गौ रक्षा दल में आरोप-प्रत्यारोप जारी
उच्चस्तरीय बैठकें
सीएम उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ भी बैठकें कीं। इन बैठकों का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को एक निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करना और राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।

