आज यानि 5जून को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर सीएम ने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मन्दिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गो सेवा केन्द्र में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हरिशंकरी ( बरगद, पीपल, पाकड़ ) का वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मंत्री वन ,वन्य जीव एवम पर्यावरण डॉ अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन एवम पर्यावरण श्री मनोज सिंह, सचिव पर्यावरण श्री आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर भीम सिंह, प्रभागीय जिला वन अधिकारी श्री विकास यादव एवम विक्रम सिंह उपस्थित रहे। गोरखनाथ मन्दिर परिसर में माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनता दर्शन में 600 लोगों की समस्याएं सुनी।


सीएम योगी के जन्मदिन पर तमाम दिग्गज नेताओं ने ट्विट कर शुभकामनाएं दी और लिखा आज यूपी प्रगति की ओर आपके नेतृत्व की वजह से बढ़ पा रहा है। लोग अपने आप को महफूज महसूस कर पा रहें हैं माफियाओं से तो वो आपकी कानून व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की वजह से।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्टों ने उनका चित्र बनाकर रेत पर तस्वीर बनाकर बधाई दी।

