उर्फी जावेद अपने लुक और अतरंगी स्टाइल से हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती है लेकिन आज उर्फी अपने लुक और फैशन को लेकर नहीं बल्कि अपने साथ हुई एक घटना की वजह से सुर्खियों में आई है। दरअसल इस बार उर्फी को कुछ भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। बता दें कि इसकी जानकारी खुद उर्फी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दी है और एक स्टोरी अपलोड की। उर्फी जावेद ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि लड़कों ने उनपर भद्दे कमेंट्स किए और जब उन्होंने अपना स्टैंड लिया तो एक शख्स ने कहा कि उसका दोस्त नशे में है।
बता दें कि यह घटना 20 जुलाई की है जब उर्फी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। वह छुट्टियां बिताने के लिए गोवा जा रही थी। फ्लाइट में जब उर्फी पहुंची तो उन्हें लड़कों के ग्रुप ने पहचान लिया। जिसके बाद लड़कों ने उर्फी के ऊपर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। उर्फी ने बताया कि कई बार वे लड़के उनका नाम लेकर भी चिल्ला रहे थे।
वीडियो के जरिये उर्फी ने किया दर्द बयां
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर किया। वीडियो में कुछ लड़के नजर आ रहे हैं। उर्फी ने बताया की जब मैं मुंबई से गोवा जा रही थी तब मुझे उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। लड़के गंदी बातें कह रहे थे, छेड़छाड़ कर रहे थे और नाम पुकार रहे थे। जब मैंने अपना स्टैंड लिया तब उनमें से एक ने कहा कि उनके दोस्त नशे में थे। उर्फी ने कहा कि नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं।


