एक तरफ जहां आज पूरी दुनिया में Oscar Award छाया रहा तो वहीं भारत देश में आज संसद बजट के सत्र का दूसरा चरण हंगामे से भरा होने के कारण स्थगित की भेंट चढ़ गया। लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद लोकसभा को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की ओर से लंदन में दिए गए बयान को लेकर संसद में विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल दिया। बीजेपी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए हंगामा किया। लोकसभा में बीजेपी की कार्यवाही के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
राज्यसभा में राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सदन के नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर पलटवार किया। राज्यसभा में हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
राज्यसभी की कार्यवाही में सदन में जमकर हंगामा हुआ बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाए तो विपक्ष ने मोदी-अडानी भाई-भाई और वी वांट जेपीसी के नारे लगाए। उधर लोकसभा की कार्यवाही में सदन में जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद दोनों सदनें स्थगित कर दी गईं।
दरअसल राहुल गांधी ने लंदन में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा देश को भ्रष्टाचार की तरफ ले जा रही है। बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का जिक्र करते हुए राहुल ने लंदन में कहा था कि ” किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए जरूरी ढांचा संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका होते हैं। भारत में आज यह सभी विवश होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर जगह आवाज दबाई जा रही है, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
अब जाहिर सी बात है भाजपा पर यूं कोई भी फालतू उंगली उठाएगा तो पलटवार तो होगा। आज संसद सत्र में भाजपा और विपक्ष के बीच शब्दों के जुबानी तीर छिड़ गए और खूब हंगामा हुआ। लोकसभा राज्यसभा की कार्यवाही जोरदार बवाल के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से लगातार नारेबाजी, हंगामे के कारण सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही 14 मार्च को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

