यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल 2 बच्चों को चोरी के शक में दबंगों ने बेरहमी से पीटा इतना ही नहीं बर्बरता की सारी हदें भी पार कर दी जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी आरोपियों ने मिर्च तोड़कर जबरन दोनों बच्चों के प्राइवेट पार्ट में भर दी। इसके आगे उन आरोपियों को इससे भी चैन नहीं पड़ा और बच्चों को पेट्रोल का इंजेक्शन भी लगाया गया।
आरोपियों ने बोतल में खुद पेशाब की और बच्चों को जबरन पिला दी। आरोपियों ने पहले पूरी दरिंदगी का हंसते हुए वीडियो बनाया और फिर खुद ही उसे वायरल कर दिया इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत वीडियो को देखते ही संज्ञान लिया और 6 आरोपियों की पहचान कर के उन्हें में ले लिया है।
ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ और सब दहल उठे कि बच्चों के साथ इस तरह की हरकत काफी शर्मनाक करने वाली है और सवाल उठाती है मानवता पर इस घटना पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने भी नाराजगी जताई है। बता दें एक पीड़ित लड़का 15 साल और दूसरा 10 साल का है दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं।

