लोकसभा चुनाव के लिए कल यानि 25 मई को राजधानी में voting होने हैं। जिसको लेकर मतदाताओं के लिए अच्छी खबर हैं। दिल्ली में मतदान की संख्या में इजाफा और मतदान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए राजधानी में मार्केट एसोसिएशन और होटल-रेस्ट्रां की ओर से दुकानों, बाजारों, रेस्ट्रां, पार्लर और सैलून में डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया गया है।
ऑनलाइन ऑडर के लिए जोमैटो- स्विगी पर ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 मई को राजधानी के रेस्ट्रां में खाने पर छूट देने की घोषणा की गई है। छूट देने वालों में करीब 171 रेस्ट्रां और होटल शामिल हैं। इसमें केएफसी ने लावा केक, टैको बेल ने फ्री टैको और पेप्सी ब्लैक,तो पिंड बलूची ने खाने-पीने पर करीब 20 प्रतिशत तक छूट की घोषणा की है। इसके आलावा जोमैटो-स्विगी ने भी खाने के बिल पर मतदाता को डिस्काउंट देने की बात कही है।
खाने के साथ-साथ फैशन पर भी डिस्काउंट
voting के दिन खाने के साथ साथ फैशन पर भी छूट मिल रहीं है। वोटिंग करने वाली महिला मतदाताओं को पार्लर्स में भी डिस्काउंट मिलेगा। राजधानी में करीब 500 से ज्यादा सैलून ओनर और मेकअप आर्टिस्ट ने फैसला लिया है कि जो भी व्यक्ति मतदान के दिन उसके दुकान पर आता है और वोट देने का सबूत यानी स्याही लगी अंगुली दिखाता है तो 10 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दिया जाएगा। ऐसा 25 मई को वोट डालकर 26 मई को ब्यूटी सर्विस लेने वालों को भी मिलेगा।
voting के दिन शॉपिंग करने पर 25 प्रतिशत तक छूट
वहीं अगर कोई मतदाता मतदान केंद्र से voting के बाद घर जाने के लिए रैपिडो की सर्विस लेगा तो उसे कंपनी के तरफ से फ्री राइड दी जाएगी। मतदाताओं को बाजार में शॉपिंग करने पर 25 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। इस पहल में कश्मीरी गेट, कमला नगर, लाजपत नगर, चांदनी चौक, रोहिणी , करोल बाग़, नेहरी प्लेस आदि 50 से ज्यादा दिल्ली के तमाम बड़े बाजारों का नाम शामिल हैं। इस तरीके के छूट के लिए मतदाता को अपनी स्याही लगी अंगुली दिखानी होगी।

