भारत सरकार के सबसे तेज तर्रार और कर्मठ मंत्रियों में से एक नितिन गडकरी के काम काज के तरीके को हम सभी जानते हैं। इसी कड़ी में नितिन गडकरी ने कुछ ऐसा कहा जो कि यूपी-वासियों के लिए बड़ी ही खुशखबरी की बात है। वैसे तो आम तौर पर नेता अपनी करनी और कथनी में फर्क कर देते हैं। अगर बात की जाए केंन्द्रीय मंत्री की तो उनकी करनी और कथनी में ज्यादा अंतर नहीं रहता है यानी वो जो कहते हैं उसो कर दिखाते हैं. इसीलिए भारत की जनता के दिलों में वो राज करतें हैं. आइए आपको बतातें हैं कि यूपी वालों को गडकरी जी क्या सौगात देने वाले हैं.
यूपी के महोबा जिले में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 3,500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 से पहले यूपी की सड़कें अमेरिका की तरह हो जाएंगी। ऐसी सड़कें बना देंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने मंच से यूपी के लिए 41 हजार करोड़ रुपये की अन्य सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की…. इस बात को सुनते ही आपके दिमाग में एक नए भारत की तस्वीर का खाका खिंच गया होगा। ये तो आने वाला समय ही बताएगा यूपी की कैसे बदलेगी तस्वीर और तक्दीर
यूपी में बहेगाी विकास की गंगा
इतना ही नहीं खबरें तो ये भी सामने आई हैं कि शहर के पुलिस लाइन स्थित मोदी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने इन सड़कों के किनारे कोल्ड स्टोर, लॉजिस्टिक पार्क आदि बनाने पर भी जोर दिया है… इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है। अब देश में रामराज्य होगा ऐसा मेरा विश्वास है। हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों का कल्याण करने वाली सरकार है। उनके मुताबिक इन सड़क परियोजनाओं से यूपी-एमपी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी जो कि देश के विकास को गति देने का काम करेगी…
इतना ही नहीं बड़ी बात तो ये भी रही कि इस खास कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी ने भी कुछ ऐसी बातें कहीं जिसे आपको जरूर सुनना औरय समझना चाहिए
बुंदेलखंड के विकास को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले माह हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में बुंदेलखंड के लिए 4.30 लाख करोड़ के ओएमयू साइन हुए हैं। महोबा जिले के लिए 24 हजार करोड़ रुपये के ओएमयू साइन हुए हैं। झांसी जिले में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए बजट में छह हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। बांदा और चित्रकूट के बीच भी औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तैयारी चल रही है। बुंदेलखंड के लोगों को अब यहां ही रोजगार मिलेगा। उन्हें कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दुनिया के लोग यहां काम करने आएंगे। जो कि प्रदेश के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी.. अब देकने वाली बात तो ये होगी. कि ये सब वादे धरातल पर खरे उतरेंगे या फिर महज सियासत के गलियारों का तमाशा बनकर राजनितिक तालियां बटोरने कै काम करेंगी….

