UP News: सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानो को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एकबार फिर उनकी एक और बयान की खासा चर्चा हो रही है. दरअसल, ओपी राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. एनडीए ने उन्हें घोसी सीट से मैदान में उतारा है. ओम प्रकाश अपने बेटे के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से एक फोन कॉल और समस्या समाप्त जैसी बातें कही जिसके बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
चुनावी रैली में किया दावा
घोसी सीट पर अरविंद राजभर की उम्मीदवारी के लिए प्रचार करने के लिए एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “चुनाव के बाद, हम हर समस्या का समाधान करेंगे। हम आपको एक नंबर देंगे। यह नंबर लखनऊ से होगा, और जब आप कॉल करेंगे , यह मंत्री जी का फ़ोन होगा।” उन्होंने सभी से इस नंबर को नोट करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: टाटा स्टील में कार्यरत अधिकारी विनय त्यागी की देर रात चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
राजभर ने कहा, “जब भी आपको कोई कठिनाई हो, चाहे वह थाने का मामला हो, ब्लॉक का मामला हो, या तहसील का मामला हो… बस उस नंबर पर कॉल करें। हम वहां छह लोगों की एक टीम तैनात करेंगे। तैयारी पूरी है। जैसे ही आचार संहिता खत्म, आपको असर दिखेगा, पांच मिनट में कार्रवाई होगी, हमें अच्छा विभाग मिला है। तीन साल तक मंत्री बने रहेंगे।

