UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक महिला के साथ सरेआम बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिससे पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। आरोपी वकील की पहचान राम बहादुर गुप्ता के रूप में हुई है, जिन्होंने महिला के दुपट्टे को खींचा और उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आरोपी वकील की सदस्यता को तुरंत समाप्त कर दिया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वकील राम बहादुर गुप्ता महिला को धक्का देते हुए और उसका दुपट्टा खींचते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना हाईकोर्ट के गेट नंबर 8 के सामने जी टी रोड पर हुई थी। वीडियो में दिख रहा है कि वकील महिला के साथ गाली-गलौज कर रहे थे और उनकी स्कूटी एक वकील की कार से टकरा गई थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
हाईकोर्ट मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन ने इस घटना को लेकर गंभीर आपत्ति जताई और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को एक पत् लिखकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि इस प्रकार की बदसलूकी कोर्ट परिसर की गरिमा के खिलाफ है और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें..
Coaching Accident : हादसे को लेकर DM के रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार ?
पुलिस ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी सार्वजनिक हो गई।
राम बहादुर गुप्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करते हैं और उनके रजिस्ट्रेशन नंबर A/R 0832/2022 है। इस घटना के समय उनके पिता अनंत राम गुप्ता भी वहां मौजूद थे, जो खुद भी एक वकील हैं। आरोपी के इस कृत्य से कोर्ट परिसर में व्यापक आक्रोश फैल गया है और बार एसोसिएशन ने इसकी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

