UP के बरेली स्थित नवाबगंज तहसील से पुलिस के दो होमगार्डों की गुंडागर्दी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दो वर्दी धारी होमगार्ड एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीट रहा है। करीब 1 मिनट के इस वायरल वीडियो में होमगार्ड चौकीदार को व्यक्ति को जमीन पर गिराकर पीट रहा है।
क्या है पुरा मामला
मामले को लेकर कहा जा रहा है कि बरेली के थाना नवाबगंज से सटे बहोरनगला गांव निवासी वीरेंद्र कुमार जाटव वर्तमान में नवाबगंज में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। वीरेंद्र कुमार अपनी जमीन की फर्द निकलवाने बीते दिनों तहसील पहुंचे थे। इस दौरान तहसील कार्यालय में तैनात होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल ने वीरेंद्र कुमार को देखकर चुनावी टिप्पणी की और कहा कि सरकार से फ्री का राशन लेते हो और वोट भी नहीं देते।
UP में वर्दी की आड़ में जमकर गुंडागर्दी
होमगार्ड के इस टिप्पणी पर चौकीदार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी गरीब है, वह सब राशन ले रहा है, इतनी सी बात पर चौकीदार और होमगार्ड में बहस शुरू हो गया। तीनों के बीच का विवाद इस कदर बढ़ गया कि तीनों में मारपीट हो गई। होमगार्डों ने पहले सरेआम चौकीदार को गालियां दीं और फिर राइफल की बट से उसपर वार किया। दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को करीब पांच मिनट तक जमीन पर गिराकर पीटता रहा।
पीड़ित ने लगाया होमगार्डों पर आरोप
वहीं इस घटना को लेकर चौकीदार ने UP पुलिस से शिकायत करते हुए होमगार्डों पर आरोप लगाया कि उसने गालियां दीं और थान में बंद करने की धमकी दी और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात भी कही।

