UP News: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया हैं। जनपद कुशीनगर और फतेहपुर के पुलिस कप्तान बदले गये हैं। तबादलों में IPS संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया SP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे प्रशिक्षण एवं सुरक्षा (लखनऊ) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, कुशीनगर के IPS धवल जायसवाल को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
उदय शंकर सिंह को भेजा गया लखनऊ
इसी तरह अजय कुमार को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, में सेनानायक के पद पर नवीन तैनाती दी गई है। अभिषेक यादव को लखनऊ अभिसूचना मुख्यालाय से प्रयागराज रेलवे,फतेहपुर एसपी रहे उदय शंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Delhi : ” खतरे में है मुख्यमंत्री केजरीवाल की जिंदगी ” INDIA गठबंधन की रैली में Sunita Kejriwal का सरकार पर बड़ा आरोप
इनका भी हुआ तबादला
IPS शुभम पटेल को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से 38वीं वाहिनी PAC में सेनानायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। विवेक चंद्र यादव को पुलिस मुख्यालय से प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

