UP News: चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बे में 27 अगस्त को हुई एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। फरीदाबाद लैब से आई रिपोर्ट में गोवंश के मांस की पुष्टि नहीं हुई है। यह रिपोर्ट बाढड़ा पुलिस को प्राप्त हुई है, जिसमें हंसावास खुर्द की झुग्गियों से लिए गए मांस के नमूने की जांच की गई थी।
डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही इस मामले में कोर्ट में चालान पेश करेगी। जानकारी के अनुसार, गोवंश का मांस पकाने के संदेह में 27 अगस्त को शब्बीर खान नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें..
इस घटना के बाद पुलिस ने हंसावास खुर्द स्थित प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों में छानबीन करते हुए बर्तनों में पाए गए मांस के नमूने एकत्र किए थे। तत्कालीन थाना प्रभारी जयबीर की देखरेख में इन नमूनों को फरीदाबाद लैब भेजा गया, जहां जांच में गोवंश के मांस की पुष्टि नहीं हुई है।

