यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र का आज पांचवा और आखिरी दिन चल रहा है सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की बातों का पलटवार करते हुए बोल रहे हैं अति पिछड़ा और पिछड़ों के साथ इन्होंने क्या व्यवहार किया किसी से छुपा नहीं है देश की प्रगति का मार्ग खेत खलिहानों से होकर जाता है।
चौधरी चरण सिंह की बातों को समाजवादी पार्टी ने अपने कालखंड में थोड़ा भी ध्यान नहीं रखा अगर ध्यान रखा होता तो सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या नहीं की होती इसके आगे सीएम योगी ने कविता के जरिए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कही हे ग्राम देवता नमस्कार सोने चांदी से नहीं तुमने मिट्टी से किया प्यार हे ग्राम देवता नमस्कार सोने चांदी से प्यार करने वाले किसानो की पीड़ा क्या समझेंगे।
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की बातों का सीएम योगी करार जवाब दे रहें हैं जिस सांड की आप बात कर रहे हैं वह भी उसी का हिस्सा है जो सांड आप के जमाने में बूचड़खाने का हिस्सा होता था हमारे समय में पशुधन का साधन है शिवपाल जी ने कुछ पुरानी कटिंग रखवा दी शिवपाल जी आपकी कीमत यह नही समझेंगे ये होमवर्क नहीं करते हैं।
कई जगहों पर सामान्य से कम बारिश हुई है अल्प दृष्टि को लेकर हम काम कर रहे हैं यूपी के स्थिति दूसरे राज्यों की तुलना में बेहतर है यूपी देश का पहला ऐसा भूभाग जहां 86% भूमि नहरों, नलकूपों से सिंचित हो गया है देश की 11% कृषि भूमि यूपी में है और 16% आबादी यूपी में है देश का 20% अन्न उत्पादन यूपी में होता है किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास हमारी डबल इंजन सरकार कर रही है।

