नई दिल्ली। (Lok Sabha Election) यूपी के जिन सीटों पर अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। उनमें एक सीट है कैसरगंज लोकसभा सीट। इस सीट पर अभी तक BJP और सपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। लेकिन इस सीट से वर्तमान में सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
Lok Sabha Election के लिए किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की
देवीपाटन मंडल की सबसे चर्चित और हॉट सीट माने जाने वाली उत्तर प्रदेश का कैसरगंज लोकसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि पांचवे चरण में होने वाली इस सीट पर मतदान के लिए 3 मई को नामांकन की आखिरी तिथि है। लेकिन अभी तक इस सीट से किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
निर्दलीय Lok Sabha Election लड़ेंगे बृजभूषण शरण सिंह ?
3 मई को नामांकन की आखिरी तारीख होने के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर तक दोनों पार्टी अपने प्रत्याशियों की नाम की घोषणा कर सकती है। उधर सूत्रों की माने तो मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अलग-अलग नाम से नामांकन पत्र लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है और इस बार वो मैदान में निर्दलीय उतर सकते है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बेटे के टिकट के फॉर्मूले पर बन सकती है सहमति
वहीं मीडिया सूत्रों की माने तो बीजेपी आलाकमान ने कैसरगंज लोकसभा के उम्मीदवार को लेकर बृजभूषण शरण सिंह से फोन पर बात की है। जिसके बाद अब बृजभूषण के छोटे बेटे को इस लोकसभा सीट से पार्टी टिकट दे सकती है।

