नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के हाई प्रोफाइल सीटें में गिनी जाने वाली कैसरगंज सीट पर SP ने भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पार्टी ने कैसरगंज और फतेहपुर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल होंगे SP के उम्मीदवार
सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने आज नामांकन के आखिरी दिन अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं।

त्रिकोणिय मुकाबले का आसार
ज्ञात हो कि कैसरगंज यूपी की 80 सीटों में उन सीटों में आता है जिसे हाई प्रोफाइल सीटें मानी जाती है। यहाँ से इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की टिकट काट दी है और उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। यहाँ से बसपा ने नरेंद्र पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा द्वारा उम्मीदवार की घोषणा के बाद यहाँ मैदान साफ हो गया है कि मुकाबले में कौन कौन है ।
पांचवे चरण में होगा मतदान
गौरतलब है कि कैसरगंज और फतेहपुर में पांचवें चरण में मतदान होने है। जिसके लिए नामंकन करने की आखिरी तारीख आज यानी 3 मई है। यहां वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

