नई दिल्ली : रायबरेली और अमेठी सीट से उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस ने कई हफ्तों के सस्पेंस को खत्म कर दिया। कांग्रेस परिवार का गढ़ माने जानी वाली इन दोनों सीटों से पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। रायबरेली से Rahul Gandhi और अमेठी से केएल शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता आज अपना नामांकन करेंगे।
Rahul Gandhi पर पीएम का तंज
राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेता और पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने ने एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के स्लोगन में तुकांत मिलाते हुए कहा कि शहजादे डरो मत, भागो मत। ज्ञात हो कि भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल ने डरो मत की बात कही थी।
Rahul Gandhi अब अमेठी से लड़ो मत कहने लगे है : शहजाद पूनावाला
उधर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि डरो मत कहते-कहते राहुल गांधी, अब अमेठी से लड़ो मत कहने लगे है। उन्होंने कहा कि वायनाड ने अस्वीकार किया तो रायबरेली आ गए। राहुल को यहाँ भी जीत नहीं मिलेगी।
इस बार राहुल रायबरेली हारेंगे: गिरिराज सिंह
रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के चुनाव लड़ने पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तंज कसा। बीजेपी नेता ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर लौट कर नहीं जाता है। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो इस बार उन्होंने यह सीट छोड़ दी। लेकिन इस चुनाव में वो रायबरेली भी हारेंगे और अगली चुनाव में फिर रायबरेली भी छोड़ देंगे।

