नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण की वोटिंग जारी हैं। 11 राज्यों के 93 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। तीसरे चरण में यूपी के 10 सीटों पर मतदान हो रहा हैं। इन सीटों में संभल, हाथरस, आगरा , फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें हैं। तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक 55.13% वोटिंग हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा संभल में 61.10% और सबसे कम बदायूं में 52.77% मतदान हुई।
यूपी में तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक 10 सीटों पर 55.13% वोटिंग
- आगरा – 51.53 % मतदान
- एटा – 57.07 % मतदान
- आंवला – 54.73 % मतदान
- फतेहपुर सीकरी – 54.93 % मतदान
- फिरोजाबाद – 56.27 % मतदान
- बदायूं – 52.77 % मतदान
- बरेली – 54.21 % मतदान
- मैनपुरी – 55.88 % मतदान
- संभल – 61.10 % मतदान
- हाथरस – 53.54 % मतदान
यूपी में तीसरे चरण में 3 बजे तक 10 सीटों पर 46.48 फीसदी मतदान
- आगरा – 43.67 % मतदान
- एटा – 48.93 % मतदान
- आंवला – 46.75 % मतदान
- फतेहपुर सीकरी – 46.18 % मतदान
- फिरोजाबाद – 47.80 % मतदान
- बदायूं – 45.44 % मतदान
- बरेली – 45.96 % मतदान
- मैनपुरी – 46.80 % मतदान
- संभल – 52.24 % मतदान
- हाथरस – 44.63 % मतदान
सपा ने बीजेपी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया
कासगंज के सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया और मामले को लेकर सदर कोतवाली पुलिस को लेटर लिखा।

यूपी में तीसरे चरण में 1 बजे तक 10 सीटों पर 38.12 फीसदी मतदान
- आगरा -36.89 % मतदान
- एटा -39.87 % मतदान
- आंवला – 36.95 % मतदान
- फतेहपुर सीकरी – 39.09 % मतदान
- फिरोजाबाद -40.06 % मतदान
- बदायूं -34.97 % मतदान
- बरेली – 34.93 % मतदान
- मैनपुरी – 38.32 % मतदान
- संभल -42.97 % मतदान
- हाथरस – 37.73 % मतदान
हाथरस में कई गांवों में भी मतदाताओं द्वारा मतदान बहिष्कार
गगीरी के गांव भगोसा में काली नदी पर पुल की मांग को लेकर गाँव के लोगों द्वारा मतदान का विरोध किया जा रहा हैं। यह गाँव हाथरस लोकसभा के अकराबाद क्षेत्र में आता हैं। ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार को लेकर एडीएम सिटी ने गाँव वाले को समझाया, जिसके बाद करीब 11 बजे इलाके में पहला मतदान हुआ। 11 बजे तक वहाँ 6 वोट पड़े हैं।
इटावा से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने किया मतदान

मतदान के बीच धरने पर बैठे आदित्य यादव
बदायूं में मतदान के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मतदाता पर्ची बनवाने आए लोगों से पुलिस ने मारपीट की और मतदाता शीट फेंकी दी। जिसके बाद मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी आदित्य यादव भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर उनक वोट बैंक पर प्रेशर बना मतदान न करने देने का आरोप लगाया और धरने पर बैठे गए।
मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत
मैनपुरी में चल रहे वोटिंग के दौरान लोकसभा अंतर्गत किशनी विधानसभा के बेबर क्षेत्र के तेजगंज बूथ पर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई और मतदान केंद्र पर खूब पथराव हुआ। जिसमें भाजपा के मनोज चौहान घायल हो गए।
बीजेपी जाएगी तभी संविधान बचेगा : अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीसरे चरण में मतदान को लेकर कहा कि इस बार चुनाव में बीजेपी की बड़ी हार होने जा रही हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि आज सारा समान महंगा हो गया है। इस मंहगाई से मुनाफा किसे हो रहा हैं। ये सबसे बड़ा सवाल हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन के लिए हो रहा हैं। बीजेपी जाएगी तभी संविधान बचेगा।
सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने किया मतदान
इटावा के पूर्व सांसद और आजमगढ़ से वर्तमान में सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने सैफई पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
बीजेपी के नियत और नीति में खोट : सपा
मैनपुरी से मौजूदा सपा प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के बेरोजगारी, मंहगाई को लेकर बनाई नीति और बीजेपी के नियत में खोट हैं। ये राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है।
यूपी में तीसरे चरण में 11 बजे तक 10 सीटों पर 26.12 फीसदी मतदान
- आगरा – 25.87 % मतदान
- एटा -27.17 % वोटिंग
- आंवला – 25.98 % मतदान
- फतेहपुर सीकरी – 27.63 % वोटिंग
- फिरोजाबाद – 24.42 % मतदान
- बदायूं – 26.02 % मतदान
- बरेली – 23.60 % वोटिंग
- मैनपुरी – 25.13 % मतदान
- संभल – 29.55 % मतदान
- हाथरस – 26.05 % वोटिंग
फर्जी मतदान करने पहुंचे 42 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
फिरोजाबाद में फर्जी मतदान करने पहुंचे 42 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना रामगढ़ से 20 फर्जी मतदाता, रसूलपुर से 12 फर्जी मतदाता और दक्षिण से 10 लोगों को पुलिस ने फर्जी मतदान की मंशा से मतदान केंद्र पर आए मतदाता को पुलिस ने पकड़ा है।
मैनपुरी में अखिलेश और डिंपल ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के 10 सीटों पर मतदान हो रहें हैं। इस दौरान यूपी के सबसे चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मतदान किया हैं। ज्ञात हो कि डिंपल यादव मैनपुरी से सपा की प्रत्याशी हैं।
सपा ने भाजपा पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया
समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर बूथ कैपचरिंग का बड़ा आरोप लगाया है। एसपी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैनपुरी के किशनी विधानसभा अंतर्गत तेजगंज में बूथ संख्या 170 पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे द्वारा मारपीट करके बूथ कैप्चर करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
सपा प्रत्याशी ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
लोकसभा सीट संभल से सपा प्रत्याशी जियाउर्रेहमान बर्क ने बीजेपी के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। सपा उम्मीदवार ने कहा कि संभल के मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं के नाम पर आयोग द्वारा भद्दा मजाक किया जा रहा है और मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
यूपी में तीसरे चरण में नौ बजे तक 10 सीटों पर 16.64 फीसदी मतदान

- आगरा -12.74 फीसदी मतदान
- एटा -13.16 प्रतिशत वोटिंग
- आंवला -11.42 फीसदी मतदान
- फतेहपुर सीकरी -14.00 प्रतिशत वोटिंग
- फिरोजाबाद -13.36 फीसदी मतदान
- बदायूं -12.89 फीसदी मतदान
- बरेली – 11.59 प्रतिशत वोटिंग
- मैनपुरी – 12.18 फीसदी मतदान
- संभल – 14.71 प्रतिशत मतदान
- हाथरस – 13.43 फीसदी वोटिंग
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने की मतदान की अपील
लोकसभा के तीसरे चरण में मतदान जारी जारी हैं। इस को लेकर मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने लोगों से मतदान की अपील हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा आज लोकतंत्र के महापर्व पर देश- प्रदेश की तरक्की व खुशहाली के लिए मतदान करें।
फिरोजाबाद में 13.52% मतदान
फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए सुबह 9:00 बजे तक 13.52 प्रतिशत मतदान हुआ।
संभल में 14.71% मतदान
संभल लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 14.71 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।
पहले 2 घंटे में अलीगढ़ में 14 प्रतिशत मतदान
तीसरे चरण के लिए चल रहे वोटिंग में अलीगढ़ जिले में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक करीब 14 से 21 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया हैं।
आगरा में दो घंटे में 10 से 16 प्रतिशत मतदान
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक 10 से 16% तक मतदान की जानकारी मिली है। इन सीटों पर शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा मतदान होने की खबर हैं।
आंवला में सवा घंटे देरी शुरू हुआ मतदान
आंवला लोकसभा अंतर्गत ब्लॉक रामनगर के गांव रम्पुरा भूड़ में करीब सवा घंटे की देरी से मतदान शुरूहुआ। दरअसल तय समय सुबह 7 बजे ईवीएम चालू ही नहीं हुई जिसके कारण मतदान रोक दिया गया। सुबह सुबह मतदान करने पहुंचे लोग इस घटना से नाराज होने लगे। फिर अधिकारियों के मशक्कत से 8:20 बजे ईवीएम चालू हुई और लोगों ने मतदान शुरू किया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव आयोग से मतदान के समय में बढ़ोतरी करने की मांग की है।
सपा कार्यकर्ता हुआ अरेस्ट ?
तीसरे चरण में यूपी के 10 सीटों पर मतदान चल चल रही हैं। इस दौरान मैनपुरी में चुनाव को लेकर सपा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के किशनी में बूथ संख्या 164 पर एक सपा कार्यकर्ता को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार किया हैं।
फर्जी तरीके से मतदान करने आए युवक हुआ चिन्हित
तीसरे चरण में फिरोजाबाद के बच्चू बाबा इंटर कॉलेज में डीएम एसएसपी ने मतदान करने आए एक फर्जी वोटर पकड़ा ।
मुख्यमंत्री ने लोगों से की मतदान की अपील
तीसरे चरण में वोटिंग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ” सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान अवश्य करें। “
फिरोजाबाद और बरेली में मतदान का बहिष्कार
प्रदेश के फीरोजाबाद, बरेली में मतदाताओं ने तीसरे चरण में चल रहें वोटिंग का बहिष्कार किया हैं। फिरोजाबाद के पचवान स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 369 और 270 पर मतदाताओं ने मतदान से बहिष्कार किया हैं। वहीं बरेली जिले के आंवला लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मंशा रामपुर में भी लोगों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा हैं। ग्रामीण गांव से हाईटेंशन लाइन न हटाने के कारण नाराज हैं।
सपा का बड़ा आरोप, मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा
सपा ने बड़ा आरोप लगाते सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि बदायूं में बूथ संख्या 105, 106, 107, 108 पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा हैं।
खबरें अपडेट हो रही हैं….

