UP Budget 2024 Live : यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। सबसे पहले सुरेश खन्ना ने कहा कि अयोध्या बड़ा पर्यटन केंद्र बना आज यूपी में रामराज्य है, औघोगिक क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, यूपी उन्नति की ओर अग्रसर है , प्रदेश में 2.4 % बेरोजगारी है, हम 2 लाख करोड़ का निर्यात कर रहे हैं, युवा किसान, महिलाओं के लिए हमारी नीतियां हैं, समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं हैं, गन्ना किसान का समय से भुगतान किया।
ये भी पढ़ें : UP Politics: CM योगी का एक्स पर जलवा, इस मामले में बनें नंबर 1 मुख्यमंत्री
साल 2017 के बाद से अब तक यह योगी सरकार का 8वां बजट पेश हो रहा है, 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख का बजट पेश हो रहा है, बजट में 24 हजार करोड़ रूपए की नई योजनाएं, वित्त मंत्री ने कहा कि आज आम आदमी क्या सोचता है:-
मुक्त हूँ कर्तव्य की चिन्ताओं से, दर्द से दुःख से मुझे आराम है।
हर किसी के वास्ते हर वस्तु है, यह हमारे ऐश्वर्य का पैगाम है।।
इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के लिए 952 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लिए 300 करोड़ रूपए, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 7350 करोड़ रूपए, वाराणसी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी, वाराणसी मेडिकल कॉलेज के लिए 400 करोड़ रूपए, असाध्य रोगों के मुफ्त इलाज के लिए 125 करोड़ रूपए, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

