UP Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी देश के लिए बेहद ही बड़ा उत्साह का दिन अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी, उमंग से देश राममय के जयकारों से भजनों से गूंज रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पहले से 108 फीट लंबी 3500 किलो की अगरबत्ती, 2100 किलो का घंटा, और रामलला के लिए सोने चांदी से बनी चरण पादुका और अब अयोध्या में 1100 किलो का सवा नौ फुट का दीपक अयोध्या पहुंच रहा है।
जानें दीपक को जलाने के लिए कितनी सामाग्री का किया जाएगा इस्तेमाल
बता दें 1100 किलो का सवा नौ फुट का दीपक गुजरात वडोदरा के मकरपुरा में रहने वाले राम भक्त अरविंदभाई पटेल ने एक माह के अंदर अथक मेहनत करके इस दीपक को बनाया और बताया कि इस दीपक की ऊंचाई 9.15 फुट और परिधि 8 फुट है और दीपक को जलाने के लिए 15 किलो ऊन की बाती जलानी पड़ती है और इसके लिए 4 फुट का मसाला तैयार किया गया है इस दीपक में 501 किलो घी डालकर प्रज्जवलित किया जाएगा।
राम मंदिर रौशन होगा 1100 किलो के दीपक से
राम भक्त अरविंदभाई पटेल ने कहा कि 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद रामलला को अपना घर मिलने जा रहा है इतने सालों से रामलला टेंट में विराजे लेकिन इतने वर्षों के बाद रामलला अपने घर पधार रहें ये दीपक उनकी प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में उजाला करेगा। अरविंदभाई पटेल ने बताया कि ये दीपक मेटल से बनाया गया है इसमें पंच धातु का उपयोग किया गया है। विशेष कर अंदर के भाग में कॉपर और नीचे का जो भाग है, वह पीतल का है अंदर जो घी रहेगा वह सुरक्षित रहेगा 7 जनवरी को ये बड़ा दीपक अयोध्या के लिए रवाना हुआ और कोटा में दीपक पहुंचने पर इसका भव्य स्वागत किया गया पूजा-अर्चना की गई और माल्यार्पण किया गया अब दो दिन बाद ये बड़ा दीपक अयोध्या पहुंचेगा।
पूरे देश में इस समय रामनाम के भजनों की गूंज हैं। 22 जनवरी को रामलला इतने वर्षों के बाद अपने घर पधार रहे हैं देश में दुबारा दिवाली जैसे उत्सव का माहौल है लोगों में उमंग है और घरों में भी लोग श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रीराम ज्योति जलाएंगे।

