इन दिनों सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान में हर जगह सीमा और सचिन की लव स्टोरी छाई पड़ी है। पब्जी के जरिए सीमा सचिन के लिए सीमा पार कर के भारत में अपने चार बच्चों के साथ आ चुकी है और अब वो सचिन के लिए यहीं भारत रहना चाहती है लेकिन गैर तरीके से यूं आसानी से भारत में सीमा बॉर्डर पर इतनी भारी फोर्स के चलते कैसे दाखिल हो सकती है तमाम सवाल यूपी एटीएस के दिमाग में चल रहें हैं और लगातार उससे पूछताछ जारी है।
यूपी एटीएस सीमा से जो भी सवाल पूछ रही है उसका उन्हें एक ही जवाब सीमा से मिल रहा है वो सचिन से प्यार करती है और उसके लिए सारी सीमा तोड़कर आई है। यूपी एटीएस भी सीमा से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि उसने इतनी सही हिंदी कैसे बोलनी सीखी, इतनी कम पढ़ाई के बाद भी उसके पास दो पासपोर्ट का क्या काम, जब पहले बिना बच्चों के वो सचिन से नेपाल मिली और दूसरी बार में जब वो भारत के लिए नेपाल बॉर्डर से सचिन के लिए आई तो इतनी जल्दी उसके पास सारे दस्तावेज, अपना आधार कॉर्ड और बच्चों का आधार कॉर्ड कैसे इतनी जल्दी बन गया।
यूपी एटीएस ने सीमा से पूछा कि उसके पास चार फोन क्यों जिनमें से एक फोन टूटा हुआ है और बाकी के फोन वो यहां लेकर नहीं आई है ना अपना लैपटॉप कुछ भी नहीं तो एटीएस को शक ये भी है कि कहीं ISIS की ये कोई साजिश तो नहीं कि आम लोंगो के बीच सीमा को भेजकर वो भारत के खिलाफ बड़ा षडयंत्र रच रहा है। वहीं पाकिस्तान में हाल बहुत बुरा है सीमा के भारत आने पर वहां के हिंदू सिंध मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया और 30 महिलाओं को अगवा कर लिया गया है और पाक ने भारत को धमकी दी है कि अगर जब तक सीमा को नहीं वापस भेजा जाएगा त तक इन महिलाओं को छोड़ा नहीं जाएगा।
भारत का स्वतंत्रता दिवस भी 15 अगस्त को आ रहा है ऐसे में बॉर्डर से सीमा का यहां भारत में आना एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है यूपी एटीएस इन सब एंगल से कड़ी पूछताछ कर रही है सीमा से भी और सचिन और उसके पिता से पूछताछ कर रही है कि सीमा को इस तरह से छुपाकर रखना और उसकी जानकारी क्यों पुलिस को नहीं दी। वहीं यूपी एटीएस ने सीमा से ये सवाल भी पूछा कि उसके पास इतना पैसा कहां से आया और उसने अगर पाकिस्तान में उसने अपना घर बेचा तो वहां महिलाओं को संपत्ति बेचने के लिए इतना अधिकार है, वहीं बॉर्डर से इतनी आसानी से सबकी आंखो में धूल झोककर यूं भारत में आ जाना इसमें कोई और भी शामिल है जिसने उसके साथ दिया।
अब तक मीडिया के सामने सीमा बिना किसी झिझक के बोल रही थी लेकिन बात गौर करने वाली ये थी कि सचिन काफी कम बोलते हुए नजर आए तो इसमें भी सवाल खड़ा होता है कि कहीं सचिन भी साजिश का हिस्सा तो नहीं खैर ये तो अंदाजा है सच्चाई तो जांच से बाहर सामने आएगी।
अब करणी सेना भी इस मामले में सामने आई है। करणी सेना ने कहा कि सीमा देश के लिए खतरा है वो एक जासूस है उसे जल्द से जल्द पाकिस्तान भेजा जाए वरना हम खुद उसे पाकिस्तान फेंक आएंगे। साथ ही करणी सेना ने यूपी एटीएस से कहा कि उसके खिलाफ सख्त पूछताछ की जाए और उसकी अच्छे से चेकिंग की जाए क्योंकि हो सकता है उसके शरीर के अंदर चिप हो।
सीमा-सचिन की लव स्टोरी वीर जारा, गदर से कम नहीं है। पब्जी की इस लव स्टोरी में कई पेंच हैं जिनका खुलासा होना काफी जरूरी है जिससे भारत पर कोई संकट पैदा ना हो सके।

