कहते हैं कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता बस करने की लग्न होनी चाहिए क्योंक किस्मत क चमक जाए पता नहीं लगता है। जहां लोग अच्छे काम की नौकरी तलाश में दिन रात जुटे रहतें हैं वहीं दिल्ली की B-Tech करने वाली लड़की ने एक स्टार्टअप शुरू किया और इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब आपको बतातें हैं कि दिल्ली की इस बीटेक छात्रा ने किस चीज़ का स्टार्टअप शुरू किया जो छा गई।
आपको पानीपुरी खाना तो पसंद होगा ही, अब आप सोच रहें होंगे कि हम भी ऐसा क्यों कह रहें है पानीपुरी तो सबको अच्छी लगती है। दरअसल दिल्ली के तिलकनगर में तापसी उपाध्याय नाम की लड़की ने पानीपुरी का स्टार्टअप शुरू किया है और अपने स्टॉल को उसने बड़ा ही यूनिक नाम दिया है।(B-Tech पानीपुरी वाली) नाम जितना यूनिक तापसी के पानीपुरी बनाने का तरीका भी एकदम अलग। हेल्थ का ख्याल रखते हुए तापसी एयर फ्राई यानी बिना तेल के फ्राई किए हुए गोलगप्पे बनाती हैं और लोगों को खिलाती हैं।
नाम और गोलगप्पे बनाने की बात तो आपने जान ली लेकिन अ आपके मन में सवाल आता होगा कि तापसी ठेले के जरिए गोलगप्पे लोगों को खिलाती हैं तो आपको बता दें नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है उन्होनें इसमें भी एक नया यूनिक स्टाइल अपनाया उन्होनें अपनी स्कूटी से स्टाल को जोड़ा और घूम घूम के पानीपुरी खिलानी शुरू। तापसी के इस अनोखे तरीके को तिलकनगर के लोगों ने इतना पसंद किया कि अब वो सोशल मीडिया पर छा गईं हैं।
कहते हैं ना एक आइडिया आपको फेमस भी कर सकता है। ठीक ऐसा ही हुआ इंजीनियरिंग पढ़ने वाली छात्रा तापसी के साथ पढ़ाई करते करते उनके दिमाग में ये आइडिया क्लिक हुआ और उन्होनें इसको लागू किया और शुरू कर दिया यूनिक तरह से पानीपुरी बनाने का स्टार्टअप। छात्रा ने कहा उन्हें शुरू से ही बाइक चलाना पसंद था और साथ में हेल्दी खाने का भी काफी शौक था। बस उनके दिमाग में ये आइडिया आया और उन्होनें यह नया प्रयोग शुरू किया, जो लोगों को पसंद आ रहा है
तापसी लोगों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बिना तेल के गोलगप्पे बनाती हैं। अपने हाथों से वो खुद सभी चीजें बनाती हैं और लोगों को खिलाती हैं उनके अलग स्टाइल से पानीपुरी के लोग दीवाने हो रहें हैं। तापसी ने बताया कि उन्होनें तीन महीने पहले ये काम शुरू किया था और त उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वो एक सेंसेशन बन जाएंगी। तापसी कहती हैं कि मेरे चार जगह पर स्टॉल लग रहे हैं। इनकी संख्या और बढ़ाने की वह तैयारी कर रही हूं।

