केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन पहुंची गौरीगंज जहाँ उन्होंने गौरीगंज नगर पालिका का फीता काट कर उद्घाटन किया उसके बाद वहाँ पर स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचे थे कई फरियादी उसी में एक फरियादी अपने बच्चे के इलाज के लिए स्मृति इरानी से मिलने पहुँचा स्मृति ईरानी ने बच्चे को गोद मे लेकर बच्चे के पिता से बीमारी के बारे में जानकारी ली और बच्चे के पिता को हर सम्भव इलाज में मदद करने का आश्वाशन दिया।
आप को बताते चले कि सुनील कुमार अग्रहरी गौरीगंज माधव पुर के निवासी है इनके जुड़वा बच्चे हुए थे जिसमें एक बच्चे के हार्ड में प्रॉब्लम है और हार्ड की नशे ब्लॉक है और ये बच्चे के इलाज के लिए मुंबई भी गए थे लेकिन पैसे के अभाव में इलाज नही हो पाया तो आज सुनील अपने बच्चे को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचा गौरीगंज के नगर पालिका में जहाँ सुनील ने स्मृति ईरानी से मिल कर बच्चे के इलाज के लिए बात की स्मृति इरानी ने बच्चे को गोद में लेकर सुनीला से कहा दिल्ली आजाइये बच्चे का इलाज वहाँ करवा देंगे।
इससे पहले भी स्मृति ईरानी ने रायबरेली में विद्यावती नाम की महिला से दिल्ली आने की बात कही थी जब महिला ने अपनी लीवर समस्या रखी थी। अब अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौर पर हैं।
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता की मोहब्बत की दुकान यह प्रमाणित करती है कि कांग्रेस के लिए राजनीत एक व्यवसाय है। कांग्रेस राजनीति के लिए नहीं बल्कि व्यवसाय के लिए मैदान में है।

