उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में शानदार रोड कनेक्टिविटी के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री ने 18 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें 12 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व 6 का लोकार्पण शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की हैं।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
- मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन, लंबाई-18 किमी, लागत-323 करोड़
- छावनी-छपिया टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-55 किमी, लागत-281 करोड़।
- भौराबारी से लेकर परतावल चौराहे तक सड़क, लंबाई-26 किमी, लागत-94 करोड़
- बंगाली टोला से लेकर बरनहा पूरब पट्टी तक सड़क, लंबाई-19 किमी, लागत-70 करोड़
- कुंई बाजार से लेकर गोला तक सड़क, लंबाई-9 किमी, लागत-38 करोड़
- बभनान में सीसी पेवमेंट का निर्माण, लंबाई-380 मीटर, लागत-4 करोड़
इन सड़कों का हुआ शिलान्यास
- सोनौली-जंगल कौड़िया फोरलेन मार्ग, कुल लंबाई-80 किलोमीटर, लागत 2700 करोड़
- फोरलेन ग्रीनफिल्ड गोरखपुर बाईपास का निर्माण, लंबाई-27 किमी, लागत-2100
- बड़हलगंज-मेहरौना घाट टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-57 किमी, लागत-974 करोड़
- महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-40 किमी, लागत-809 करोड़
- हड़िया चौराहे से करमैनी घाट तक टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-49 किमी, लागत-593 करोड़
- बलरामपुर बाईपास टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-21 किमी, लागत 516 करोड़
- शोहरतगढ़-उसका बाजार टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-33 किमी, लागत-510 करोड़
- सिकरीगंज-बडहलगंज टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-39 किमी, लागत 403 करोड़
- छपिया-सिकरीगंज टू लेन पेव्डशोल्डर, लंबाई-35 किमी, लागत-307 करोड़
- शोहरतगढ़ बाईपास, लंबाई-6 किमी, लागत-189 करोड़
- गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण लागत 66 करोड़
- गिलौला बाईपास टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-3.50 किमी, लागत 62 करोड़
इस दौरान केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था का आदर्श स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर और यहां बड़े पैमाने पर हो रहे निवेश से यह स्पष्ट है कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी हिंदुस्तान का सबसे सुखी, समृद्ध व सम्पन्न प्रदेश बनेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा गोरखनाथ जी की इस पावन भूमि पर लोकार्पित और शिलान्यास हो रही इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। नए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सांसद रविकिशन शुक्ला, कमलेश पासवान, डॉक्टर रमापतिराम त्रिपाठी, विजय कुमार दूबे, रविंद्र कुशवाहा, प्रवीन निषाद, जगदंबिका पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

