2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने दांव पेंच खेलने शुरू कर दिए हैं। दक्षिण की ओर इन 9 सालों में भाजपा अपना शासन स्थापित नहीं कर पाई है लगातार वहां पार्टी को करारी हार ही मिली है लेकिन अब मास्टरमाइंड केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण की ओर एक बड़ा दांव अपनाया है।
दक्षिण में अमित शाह ने खेला बड़ा दांव
दक्षिण चेन्नई के बंद कमरे में अमित शाह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि किसी गरीब परिवार के तमिल को भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए ऐसा पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी है। अमित शाह की ओर से तमिल प्रधानमंत्री की मांग को डीएसके को घेरने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।
तमिलनाडु में इस दांव की हुंकार भरने के बाद अमित शाह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जनसभा कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के शासन में करोड़ो के घोटाले हुए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के शासन में कोई भी करप्शन और घोटाले के मामले सामने नहीं आए। पूर्व पीएम मनमोहन की सरकार में कुछ भी करने की हिम्मत नहीं थी लेकिन पीएम मोदी के शासन में देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम किया है।

