देश में इन दिनों ऐसे ऐसे दर्दनाक हादसे हो रहें हैं कि दिल सहम जा रहा है अभी ओडिशा में इतने भयालह ट्रेन हादसे के आंसू सूखे भी नहीं थे कि बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल भरभराकर रविवार को गिर गया। मात्र 6सेंकेड में पुल गिर के नदी में समा गया।
बिहार का निर्माणाधीन पुल सेंकेंडो में गिर के नदी में समाया
बिहार के भागलपुर में बन रहा पुल ‘महासेतु’ को सेंकेंडो लगे और भरभराकर नदी में समा गया हालांकि फिलहाल ये जानकारी मिली है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
स्थानीय लोंगो ने पुल गिरने का वीडियो बनाया जो कि काफी खौफनाक है जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह पुल का निर्माण अगुवानी घाट से सुल्तानगंज तक हो रहा था लेकिन बनने से पहले ही खाक हो गया। बता दें 2 साल पहले भी पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हुआ था 2014 में सीएम नीतीश कुमार ने पुल का किया था। 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल नदी में मिल के खाक हो गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा है।

