उमेश पाल हत्याकांड को लेकर आज प्रयागराज पुलिस अतीक के पास साबरमती जेल पहुंची है और आज उसे प्रयागराज रास्ते के जरिए लेकर आएगी तो क्या अतीक का काम आज तमाम हो सकता है क्योंकि पुलिस का अतीक को बॉय रोड 24-25 घंटे के सफर में लाना इसी बिंदु की तरफ संकेत कर रहा है कि कहीं आज गाड़ी पलट तो नहीं जाएगी। आज अतीक का एनकाउंटर कर दिया जाएगा?
जानकारी के मुताबिक अतीक के प्रयागराज लाने के लिए पुलिस शिवपुरी से झांसी होकर आएगी। अतीक के साथ साथ उसके भाई अशरफ को भी पुलिस बिहार जेल से प्रयागराज लेकर आ सकती है तो क्या एक साथ आज दो बड़ा एनकाउंटर होने की संभावना है। क्या आज प्रयागराज पुलिस कुछ बड़ा कर सकती है?
वहीं दूसरी तरफ अतीक की पत्नी शाइस्ता और बेटा असद पुलिस की रडार से फरार चल रहें हैं, उनको ढूंढने के लिए भी पुलिस एकदम एक्शन मोड में है अब दायरा 7 राज्यों तक फैल गया है। यूपी पुलिस को शक है कि शूटर्स महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में से कहीं छिपे हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, ये लगातार लोकेशन बदल रहे हैं।

