भारतीय जनता पार्टी से पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत बड़ा हादसा होने से टला है आज, शहर के एक इलाके से दो लोग 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर दिल्ली गेट थाना इलाके के एक खंडहर भवन में ले आए थे, जहां बच्ची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया है, जैसे ही बच्ची चीखी चिल्लाई तो पड़ोस में से महेंद्र छोले वाले निकलकर दौड़े, स्थानीय लोगों को देखते हुए आरोपी बेटी को छोड़कर फरार हो गए हैं।
अगर वह बच्ची नहीं चिल्लाती तो शायद बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी जाती, ऐसे अपराधियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए, जो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ इस तरीके की घटनाएं करते हैं, अभी यह पता नहीं है कौन थे आरोपी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में आ चुके हैं, कैमरे की तस्वीर पुलिस को मिल गई हैं, यहां से पुलिस अपराधियों की तलाश में निकल चुकी है, आपको यह भी बता दें बच्ची सासनी गेट थाना इलाके के एक कॉलोनी की रहने वाली है, और देहली गेट थाना इलाके में बलात्कार की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया है, दिल्ली गेट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
दौड़ते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद, बहला-फुसलाकर बच्ची को ले आए थे खंडहर मकान में, आरोपी मौके से फरार, गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं पहुंचे थाने, अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दिल्ली गेट थाना इलाके का मामला।

