माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर जबसे एलन मस्क के हाथ में गया है, तब से लेकर अब तक हमें ऐप में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। पहले चिड़िया की जगह कुत्ते का लोगो लगा दिया गया था अब फिर एक बार ट्विटर पर चिड़िया हटाकर X का लोगो लगा दिया है।
मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो
एलन मस्क ने सोमवार को अपने ऐप ट्विटर का नाम और लोगो दोनो ही बदल डालें है। आपको बता दें की आज से मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया है। अब आप X.com ओपन करने पर ट्विटर पर पहुंच जाएंगे। अब चिड़िया की जगह आपको X देखने को मिलेगा।
उड़ी ट्विटर की चिड़िया
अपने ऐप में बदलाव करते हुए कंपनी के मालिक मस्क ने लोगो को भी बदल डाला है। यानी अब आपको ऐप पर पुरानी चिड़िया वाला लोगो की जगह X लोगो दिखाए देने वाला है। वहीं आपको बता दें की मस्क द्वारा लिया गया यह फैसला कुछ यूजर्स को हैरान कर रहा है,तो कुछ यूजर्स इस फैसले से खुश नजर आ रहे है।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा
आपको बता दें की सोशल मीडिया पर इस समय ऐप के नाम को लेकर के काफी चर्चाएं हो रही है। कई लोगों ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की अबसे ट्विटर पर पोस्ट को ट्वीट नहीं X ट्वीट कहा जायेगा तो कुछ यूजर्स का कहना है की Xweet कहा जायेगा हालांकि आधिकारिक तौर पर यह तय नहीं हुआ की इसे किस नाम से बुलाया जाएगा वहीं आपको बता दें की मस्क ने इसके लिए अलग से URL भी पेश किया है। जिसे आप सभी X.com सर्च करेंगे तो एप्लीकेशन आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

