फैंस के दिलों पर अपना छाप छोड़ने वाले एक्टर पर्ल वी पुरी का आज 33वां जन्मदिन है। छोटे पर्दे से पहले पर्ल ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। अब आप तो जानते हैं कि इंडस्ट्री चाहे छोटी हो या बड़ी पापड़ खूब बेलने पड़ते है। नए लोंगो के लिए अपने पैर जमाना काफी मुश्किल होता है ठीक ऐसा ही था पर्ल के साथ मुंबई वो एक्टर बनने का सपना लेकर आए बिना किसी गॉड फादर के हालांकि बता दें पर्ल कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे लेकिन उनकी पहली गर्लफ्रेंड ने उनको अभिनेता बनने के लिए कहा।
पर्ल के पिता बिजनेसमैन थे और इसलिए वो ये चाहते थे कि उनका बेटा भी बिजनेस करे लेकिन 10वीं क्लास में जब पर्ल की गर्लफ्रेंड बनी तो उन्होनें पर्ल को एक्टिंग करने के लिए कहा और शाहरूख की तरह अभिनय करके पहचान बनाने को बोला अब प्यार वो हर चीज़ करा देता है जिसका हम कभी प्लान करके भी नहीं चलते अपनी जिंदगी में ठीक ऐसा ही हुआ पर्ल के साथ अपनी जीएफ के खातिर वो निकल मुंबई नगरी पहुंचे अब उन्हें ये पता था कि उनकी जीएफ उन्हें शाहरूख की तरह एक्टिंग करते देखना चाहतीं थीं इस चक्कर में उन्होनें कई छोटे प्रोजेक्ट रिजेक्ट किए इसके बाद अचानक पर्ल के पिता की तबियत खराब हो गई और वो वापस अपने घर लौट गए लेकिन उनके पिता का निधन हो गया उसके बाद वो वापस मुंबई आए और छोटे छोटे रोल करने शुरू किए।
पर्ल ने छोटे पर्दे पर छोटे छोटे प्यारे रोल करने शुरू किए और उनका पहला शो साल 2013 में आया जिसका नाम दिल की नजर से खूबसूरत था। इसके बाद फिर भी न माने बदतमीज दिल, बेपनाह और उसके बाद टीवी की क्वीन एकता कपूर के शो नागिन में पर्ल ने काम किया जिसके बाद उनकी पॉपुलेरेटी बढ़ गई और उनका नाम छा गया। फैंस नागिन शो से पर्ल के दीवाने हो गए और लड़कियां तो उन्हें क्रश मानने लगीं। पर्ल काफी हैंडसम हैं तो उनके कई अफेयर भी हुए नागिन शो के दौरान पर्ल का करश्मा तन्ना के साथ चल रहा है सुनने में आया था, तन्ना पर्ल से शादी करना चाहतीं थी लेकिन पर्ल तैयार नहीं थे जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
पर्ल ने अपनी एक्टिंग से टीवी की दुनिया में जादू करना शुरू कर दिया था लेकिन उनके सिर पर ऐसी मुसीबत की बिजली गिरी कि उन्हें देल जाना पड़ा। दरअसल उन पर नाबालिग के साथ रेप का आरोप लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा वो समय पर्ल के लिए काफी मुश्किल था क्योंकि उनकी मां कैंसर से जूझ रहीं थीं हालांकि उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया इन सबसे पर्ल के करियर पर ब्रेक लग गया और अभी तक वो किसी शो में नजर नहीं आएं हैं लेकिन खबरें ऐसी हैं कि जल्द ही वो छोटे पर्दे पर धमाके के साथ लौट सकते हैं।

