अक्सर लोग नौकरी में काम के बोझ और रोजाना वही काम से पक जाते हैं लेकिन क्या करें जीना है तो काम करना ही पडेगा। लेकिन एक समय आता है जब बिल्कुल हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं, गिव-अप वाली हालत हो जाती है तो नौकरी को छोड़ना ही पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई अनोखे लेटर वायरल हुए हैं जिसमें नौकरी से परेशान कई लोंगो ने बॉस को अनोखे तरह से रिजाइन दिया।
अब हाल ही में एक शख्स का नौकरी छोड़ने का अलग स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल जब बॉस ने अपने कर्मचारी को रात के 3बजे मैसेज कर के छुट्टी वाले दिन काम पर आने को कहा तो कर्मचारी इतना भड़क गया कि उसने बॉस के इस मैसेज पर अनोखे स्टाइल में नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

शख्स ने मैसेज कर बॉस को लिखा- मेरा कल वीक ऑफ है मैं काम पर नहीं आ सकता क्योंकि मैनें थोड़ी शराब पी ली है और मैं इतनी बुरी हालत में काम नहीं कर पाउंगा। वहीं बॉस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होनें कहा टीम प्लेयर बनो, तुम अकेले नहीं हो ऐसा करने वाले। इतनी शराब पी लेना कोई अच्छी बात नहीं है। इस पर कर्मचारी ने कहा कि क्या आप किसी शेफ से ये कह सकते हैं कि वो अपने काम से छुट्टी वाले दिन भी खाना ना खाए।
इस पर बॉस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा तुम रविवार को आओ बताता हूं तुम्हें तो तंग आ गया हूं मैं तुमसे इस पर शख्स ने कहा कि तंग तो मैं आ गया हूं आपके यहां नौकरी कर कर के। बता दें शख्स एक बारटेंडर का काम करता है बॉस के इस रवैये के बाद शख्स ने कहा दुनिया में और भी बारटेंडर हैं। इस पर बॉस ने कहा कि ‘इतनी जल्दी फैसला मत लो फोन पर बात करो इस फैसले पर पछताओगे।’ शख्स के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट की बौछार लगा दी. कुछ ने कहा – ‘तुमने बिल्कुल ठीक किया, तो कुछ ने कहा- ‘नौकरी छोड़ने से पहले नई नौकरी तो ढूंढ लेते

