गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी 21 अगस्त में प्रस्तावित प्राधिकरण बोर्ड की बैठक के सामने प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में लगे है। अधूरे प्रस्ताव के मददेनजर प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को प्रमुख प्रस्तावों पर बारीकी से काम करने को कहा है। मेरठ में प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के दौरान माना जा रहा है
बगैर मानचित्र स्वीकृत संचालित पैट्रोल पंप का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो शहर के कई पेट्रोल पंपों की शामत आ जाएगी। ऐसे में बिना नक्शा पास कराए चल रहे पेट्रोल पंपों का बंद करना पड़ सकता है।
जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा अवैध पेट्रोल पंपों का प्रस्ताव
जीडीए के द्वारा हाल मे ऐसे पैट्रोल पंप का सर्वे करते हुए चिन्हित किया गया,जो कि प्राधिकरण से बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए ही संचालित किए जा रहे है। इस दौरान 24 पेट्रोल पंप ऐसे चिन्हित किए गए जो कि बगैर मानचित्र मंजूर कराए संचालित किए जा रहे है। ऐसे पैट्रोल पंप से जुड़े प्रस्ताव को भी बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रस्ताव पास होने पर पांपों पर लग जाएंगे ताले
सूत्रों के मुताबिक बोर्ड बैठक में मैसर्स उप्पल चड्ढा एवं मैसर्स सन सिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर समूह के द्वारा विकसित की जा रही हाईटेक टाउनशिप की संशोधित डीपीआर स्वीकृति के प्रस्ताव को रखा जाएगा। इसके अलावा लोनी के खन्ना नगर में सिनेमा भूखंड के भू उपयोग परिवर्तन से जुड़े प्रस्ताव के अलावा उत्तर प्रदेश जल निगम को आवंटित ग्रीन बेल्ट की लैंड के भू उपयोग परिवर्तन,आकांक्षा राजस्व सहकारी आवास समिति के इंदिरापुरम के अभय खंड के अवमुक्त बंधन भूमि पर बहु आवासीय इकाईयां प्रस्तावित किए जाने तथा गाजियाबाद,मोदी नगर एवं लोनी महायोजना 2031 के प्रारूप पर अनुमोदन के प्रस्ताव को बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

