त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव में 259 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। चुनाव के नतीजे दो मार्च को आएंगे, राज्य के 3337 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटर्स शाम 4 बजे तक वोट डालेंगे। 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों के 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन मतदान केंद्रों में से 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की अति संवेदनशील के रूप में की गई है। इन चुनावों में 13.53 लाख महिलाओं समेत कुल 28.13 लाख मतदाता वोट डालेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी त्रिपुरा की जनता से वोट डालने की अपील की है। पीएम ने त्रिपुरा की जनता के लिए ट्विट करते हुए लिखा – “त्रिपुरा के लोग रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें। मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।”
Urging the people of Tripura to vote in record numbers and strengthen the festival of democracy. I specially call upon the youth to exercise their franchise.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी त्रिपुरा की जनता से वोट डालने की अपील करते हुए ट्विट करते हुए लिखा- “त्रिपुरा के सभी भाइयों और बहनों से अनुरोध है कि पहले से चल रहे शांति और प्रगति के चलन को जारी रखने और एक प्रगतिशील सरकार बनाने के लिए अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें। बाहर आएं और समृद्ध त्रिपुरा के निर्माण के लिए मतदान करें।”
Urging our sisters and brothers of Tripura to cast their vote to ensure that a development-oriented government is formed and the era of peace and progress that has already started continues smoothly.
— Amit Shah (@AmitShah) February 16, 2023
Come out and vote for a prosperous Tripura.
बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी त्रिपुरा की जनता से वोट डालने की अपील करते हुए ट्विट कर लिखा कि “मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं। प्रत्येक वोट सुशासन, विकास की यात्रा को जारी रखने की दिशा में गिना जाएगा और एक समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त त्रिपुरा के लिए निर्णायक साबित होगा।”
I urge all the voters to take part in this festival of democracy & show up to vote for the Tripura assembly elections.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 16, 2023
Each vote will count towards continuing the journey of good governance, development & will prove to be decisive for a prosperous, corruption- free Tripura.
त्रिपुरा के सीएम और बीजेपी के टाउन बारडोली से उम्मीदवार माणिक साहा ने ने भी लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलें और अपने मतदान का प्रयोग करें, उन्होंने कहा कि सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुबह प्रार्थना की, मुझे विश्वास है कि बीजेपी यहां सरकार जरूर बनाएगी।
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने अगरतला में अपना वोट कास्ट कर दिया है. वोट डालने से पहले उन्होंने कहा कि था त्रिपुरा में बीजेपी फिर सरकार बनाएगी. बता दें कि माणिक साहा टाउन बारडोली से बीजेपी के प्रत्याशी हैं

