अनुपमा (Anupama) सालों से लोगों का दिल जीत रहा है। इस शो में आने वाले ट्विस्ट कई सालों से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। मेकर्स भी हर दिन नया मोड़ लाकर फैंस को बांधे रखते हैं। अब फिर शो में नया ट्रैक आ गया है, जिसका अनुपमा और अनुज मिलकर सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अनुपमा के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। एक ओर खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपना बेटा खोने वाली है। इसके अलावा भी आने वाले दिनों में एक साथ कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
ये भी पढे़ं : Noida : सड़क के बीच में तख्त पर केक काटना पड़ा भारी,थाने में कटी रात
अनुपमा के ऊपर गिरने वाले हैं मुसीबत के पहाड़
अनुपमा सीरियल की कहानी में नया मोड़ आने वाला है… जहां समर की मौत से पूरी कहानी पलटती हुई नजर आएगी… आने वाले एपिसोड में ऐसा बड़ा धमाका होने वाला है, जिसे देखकर फैंस भी यह कहेंगे कि ये हो क्या रहा है। दरअसल, अनुपमा के बेटे समर की मौत का इल्जाम अनुज अपने सिर क्यों लेगा इसकी वजह सामने आ सकती है दरअसल, डिंपी प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इसी खुशी को सभी लोग सेलिब्रेट करते हैं. सभी लोग समर और डिंपी के लिए सेलिब्रेशन प्लान करते हैं. सारी लेडीज घर पर रुककर पार्टी करती हैं और समर के साथ सभी लोग बाहर जाते हैं और वहां कुछ लड़को का गैंग आ जाता है और एक लड़की के साथ बदतमीजी करता है जिसके बाद अनुज गुस्से में आ जाता है और लड़ाई शुरू हो जाती है अनुज को बचाने के लिए समर बीच में आता है और उस पर लड़को का गैंग हमला कर देता है।
ये भी पढ़ें : Newsclick के पत्रकारों के घरों और दफ्तरों पर पड़ी छापेमारी, जानिए पूरा मामला
क्या अलग हो जाएंगे अनु और अनुज?
समर का कबूलनामा अनुज को सच्चाई बताने से रोक देगा. इसके कारण उसके सिर पर समर की मौत का इल्जाम आएगा… लेकिन वह चुप्पी साधता हुआ दिखेगा…. आने वाले एपिसोड में दिखाया गया है कि अब अनु और अनुज के रिश्ते में भी दरार आ जाएगी साथ ही शो में ये देखने को भी मिलेगा कि क्या अनुपमा अपने बेटे के हत्यारे को कभी माफ करेगी या वह इसके पीछे की असली सच्चाई का पता लगाएगी? शो में आए इस नए ट्विस्ट को देखकर एक बात तो पक्की है कि अनुज और अनु फिर से अलग हो जाएंगे…या उनका रिश्ता और भी मजबूत हो जायेगा।

