ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बोलरों जीप पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 3 बच्चो सहित 11 लोग घायल हो गए जिन्हे बलरामपुर के मेमेरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 3 लोगों की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है की गोंडा जिले के बाबागंज झपटपुरवा गांव के एक ही परिवार के लोग बहराइच दरगाह में लगने वाले मेले में जा थे। देहात थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर अचानक जीप का टायर फट गया जिससे जीप सड़क के बगल खाई में पलट गई। जीप पलटते ही चीख पुकार मच गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस एवम एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने राजिया 45 को मृत घोषित कर दिया। जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में छोटटन 25 ,मो आसिफ 8 ,इमरान की हालत गंभीर है । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां सभी का इलाज किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

