मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ बदसलूकी को लेकर मॉनसून संसद सत्र लोकसभा- राज्यसभा में 20 जुलाई को जमकर हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित कर दी गई और आज 11 बजे से लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही होगी।
मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि दो महीने के बाद ये एक्शन लिया गया, वहीं मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को यानि आज कांग्रेस के सांसद मनिकैम टैगोर, मनीष तिवारी और गौरव गोगोई ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। सांसदों ने मणिपुर हिंसा पर संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की भी मांग की है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला और आरजेडी के सांसद मनोज कुमार झा ने नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस का नोटिस दिया है।

