आज 02 मार्च है और आज की यह तारीख देश दुनिया में कई अहम वजहों से दर्ज है।साल 1949 में आज के ही दिन उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल सरोजनी नायडू का देहांत हुआ था। आज उनकी पुण्यतिथि है। राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है।
सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे। सरोजिनी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के अलावा लंदन के किंग्स कॉलेज और उसके बाद कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के बाद उन्हें यूनाइटेड प्राविंसेज (वर्तमान में उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल बनाया गया। उन्हें देश की पहली महिला राज्यपाल होने का भी गौरव हासिल है।
1906 में कलकत्ता में उनके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इंडियन सोशल कॉन्फ्रेंस के संबोधन बहुत पसंद किए गए थे। 1911 में बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए काम के कारण उन्हें कैसर-ए- हिंद पदक दिया गया जिसे बाद में जलियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में 1919 में उन्होंने लौटा दिया था।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र :-
1498: पुर्तगाल का यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा।
1807: अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास किया, जिससे देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी गई। इसे दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में अहम कदम माना जाता है।
1819: अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1836: टेक्सास ने मेक्सिको से आजाद होने की घोषणा की।
1866: निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सूई बनानी शुरू की।
1901: दुनिया की पहली वायरलेस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
1919: अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक में मास्को में हुई।
1969: ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी।
1970: रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने देश को गणराज्य घोषित किया।
1982: पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन।
1983: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991: कोलंबो में कार बम विस्फोट में रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोगों की मौत।
2006: नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता।
2008: पाकिस्तान के डेरा आदमखेल में स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ बल के गठन पर विचार के लिए बुलाई गई कबीलों के बुजुर्गों की बैठक में बम फटा। 42 लोगों की मौत और 58 घायल।
2009: भारत निर्वाचन आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव पांच चरणों में 16 अप्रैल से 13 मई के बीच कराने का ऐलान किया।
2012: जर्मनी की अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
जन्म :-
1924: हिंदी फिल्म निर्माता गुलशन राय।
1926: भाकपा नेता पीके वासुदेवन नायर।
1931 सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव।
1986: भारतीय तीरंदाज खिलाड़ी जयंत तालुकदार।
निधन :-
1869: उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर।
2010: भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी सैयद अली।
2014: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता पवन दीवान।
2021: प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक और संगीतकार बीएस नारंग।
दिवस
सरोजनी नायडू की पुण्यतिथि

