शुक्रवार का दिन DELHI के लोगों के लिए राहत से ज्यादा आफत लेकर आया है। कई लोग जगह-जगह जलभराव से परेशान हैं, वहीं कई बड़ी घटनाओं में लोगों की जान चली गई है। अब तक इन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
टिन शेड गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत
DELHI के वसंत विहार के बी ब्लॉक में निर्माणाधीन बेसमेंट के पास टिन शेड गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस जगह पर बेसमेंट की खुदाई हो रही थी, वहां पानी और कीचड़ भरा हुआ था। मजदूरों ने एक अस्थायी टिन शेड बनाया था, जो अचानक पेड़ गिरने से ढह गया। इसके बाद शेड उन मजदूरों पर गिर गया, जो बेसमेंट के खुदाई वाले हिस्से में फंस गए थे। अभी तक तीनों मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
करंट लगने से एक की मौत
किराड़ी में एक दुकान के बाहर एक अन्य घटना में एक युवक की जान चली गई, जब वह दुकान के बाहर लगे धातु के पाइप को गलती से छू गया। बताया जा रहा है कि पाइप में करंट दौड़ रहा था। युवक ने बिजली के झटके से बचने के लिए पाइप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस ने उसके शव को संजय गांधी अस्पताल पहुंचा दिया है। किराड़ी के मुबारकपुर रोड पर कपड़े की दुकान में सहारे के लिए टिन शेड लगाया गया था और इसी शेड में करंट प्रवाहित धातु का पाइप लगा हुआ था। बिजली कंपनी ने दुकान का बिजली कनेक्शन काट दिया है।
DELHI एयरपोर्ट पर कैब ड्राइवर की मौत
इससे पहले सुबह में भारी बारिश के कारण DELHI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत का ऊपरी हिस्सा नीचे खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा। इस दौरान एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई

