Ghaziabad News: आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। यह पर्व हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बहुत खास होता है। आज के दिन गणपति जी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। गाजियाबाद में भी लोग गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मना रहें हैं।
लड्डू महोत्सव का शुभारंभ
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में आज से तीन दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। महादेव मठ मन्दिर समिति की ओर से आयोजित लडडू महोत्सव में श्रीमहन्त नारायण गिरि पहले दिन गणेश चतुर्थी पर्व पर पूजा अर्चना के बाद विघ्न विनाशक की प्राणप्रतिष्ठा की।
यह भी पढ़ें: GBC में लक्ष्य का महज 60 % पूरा कर सकी प्राधिकरण, नंद गोपाल नंदी ने जताई नाराजगी
51 किलो के लड्डू का भोग
बता दें कि अभिजित मुहूर्त मे 11:50 बजे प्राण प्रतिष्ठा की गई। मुख्य यजमान के रूप में दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, उपाध्यक्ष अनुज गर्ग ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर 51 किलो के लड्डू का भोग प्रसाद लगाया गया।
अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
भगवान गणेश के 1000 नामों से दुर्वा व मोदक से अर्चन किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। पूजा में नरसिंहानन्द गिरि, महन्त विजय गिरि, रामवीर गोस्वामी व अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।श्रीमहंत नारायण गिरी ने बताया कि सायंकाल 7:30 से 11 बजे तक प्रख्यात कलाकारों द्वारा भजन संन्ध्या का भव्य आयोजन होगा। प्रत्येक दिन पूजा अर्चना होगी। महोत्सव के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

