राजधानी और इससे सटे बड़े शहरों के लिए दिल्ली मेट्रो लाइफ लाइन का काम करती हैं। प्रतिदिन इससे हजारों लोग अवजाही करते हैं। स्कूल, कॉलेज से लेकर दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए मेट्रो सबसे मददगार साथी हैं। जिसके मदद से वो अपने काम पर समय से पहुँच जाते हैं। आदि और भी कई कारण है जिसे मेट्रो ने लोगों का काम आसान कर दिया हैं। राजधानी समेत इन सभी शहरों में मेट्रो की मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी मायने रखती। इन्ही सब चीजों को देखते हुए हर साल Best Metro Station का अवॉर्ड दिया जाता हैं।
क्यों मिलता हैं Best Metro Station अवॉर्ड
राजधानी से कनेक्टिविटी, लोकेशन, साफ सफाई, सुविधा आदि के आधार पर नोएडा के एक मेट्रो स्टेशन को इस साल का ‘बेस्ट मेट्रो स्टेशन’ का अवॉर्ड दिया गया है। नोएडा का यह मेट्रो स्टेशन ना केवल अपनी कनेक्टिविटी और लोकेशन की वजह से सुविधा जनक है, बल्कि स्टेशन की डिजाइन और अन्य सुविधाएं भी लोगों को काफी पसंद आती है।
इस स्टेशन को मिल बेस्ट मेट्रो स्टेशन अवॉर्ड
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)ने बीते 3 मई को अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर DMRC ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अपने कर्मचारियों को सम्मानित किया और सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधा के हिसाब इस साल के बेस्ट मेट्रो का स्टेशन की घोषणा की। DMRC द्वारा जारी एक बयान कहा गया की इस बार कई कर्मचारियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए अवॉर्ड दिया गया और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को इस साल का Best Metro Station का अवॉर्ड दिया गया है।

