दिल्ली का आश्रम फ्लाइओवर शुरू हुआ तो अब चिराग फ्लाइओवर आज से बंद होने जा रहा है ऐसा इसलिए हो रहा है कि पीडब्ल्यूडी इसकी मरम्मत शुरू करने जा रहा और यह काम 7 हफ्ते चलेगा। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए दिल्ली पुलिस ने नए रूटों की जानकारी को भी लोगों को दे दी है।
करीब 50 दिन दिल्ली का चिराग फ्लाइओवर बंग रहेगा और इसकी मरम्मत का काम 12 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा और 7 हफ्ते इस फ्लाइओवर को ठीक करने का काम चलेगा। इस फ्लाइओवर को ठीक करने के बाद दिल्ली के आईआईटी फ्लाईओवर से नेहरू प्लेस तक कैरिजवे की मरम्मत होगी।
फ्लाइओवर के हर परिवहन मार्ग को मरम्मत करने के लिए करीब 25 दिन का समय लगेगा। इस दौरान फ्लाईओवर को यातायात के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने नई एडवाइजरी करते हुए नए रूटों का ऐलान कर दिया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना ना करने पड़े। रोज काम पर जाने वाले लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) March 9, 2023
Due to repairs work by Public Works Department, Chirag Delhi Flyover on Outer Ring Road will be closed from March 12, 2023 for a period of 50 days due to which route will be affected.
Please follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/Uw5vODTa6t
एडवाइजरी में कहा गया है कि धौला कुआं, एम्स, डिफेंस कॉलोनी आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे से दाएं मुड़कर मूलचंद अस्पताल फ्लाईओवर होते हुए लाला लाजपत राय मार्ग से जाएं।
आईआईटी दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्री आउटर रिंग रोड जाने के लिए पंचशील फ्लाईओवर के नीचे से अगस्त क्रांति मार्ग से बाएं होते हुए मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग पर दाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जाएं।
इसी तरह आईआईटी से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्री आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे से अरबिंदो मार्ग से बाएं मुड़ें। फिर वे आउट रिंग रोड से मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग पर दाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जाएं।
पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में यह भी कहा कि ट्रैफिक के स्मूथ फ्लो के लिए अगर जरूरत पड़ी तो चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर बाहरी रिंग रोड पर हैवी और कमर्शियल वाहनों को रोका भी जा सकता है।

