Big Boss OTT 2 फिनाले की तरफ बढ़ रहा है 14 अगस्त को शो का फाइनल है फिनाले में सिर्फ सात दिन बचे हैं और घर में अभी भी 6 कंटेस्टेंट मौजूद हैं जिनमें से मनीषा, जिया और एल्विश हफ्ते की शुरूआत में नॉमिनेट कर दिए गए है रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होगा, जिसमें से नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से किसी एक का फिनाले से एक हफ्ता पहले शो से पत्ता कट जाएगा तो एल्विश की आर्मी उन्हें जोरदार सपोर्ट कर रही है लगातार।
पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे सेफ हैं और वह अभिषेक मल्हान के साथ सीधा फिनाले की रेस में शामिल हो गए हैं। हैरानी वाली बात ये है कि हर बार शो के कंटेस्टेंट आपस में डिसाइड करते हैं कि कौन नॉमिनेट होगा लेकिन इस बार मेकर्स ने खुद ये फैसला अपने हाथ लेकर मनीषा, जिया और एल्विश को नॉमिनेट करके एलिमिनेशन की तलवार लटका दी है।
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग ये कह रहें हैं कि बिग-बॉस के मेकर्स पूजा भट्ट और बेबिका को बचाने की कोशिश कर रहें हैं हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहें हैं मिड वीक एविक्शन में मनीषा रानी को जानबूझकर घर से बेघर कर सकते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि जिया मिड वीक एविक्शन में घर से बेघर होंगी। वहीं एल्विश को फाइनल तक पहुंचाने के लिए उनकी आर्मी जोरदार सपोर्ट कर रही है जिससे वो शो को जीत कर सबका सिस्टम हिला दें कि वाइल्ड कार्ड एंट्री भी जीत सकती।

