20 अक्टूबर को पीएम मोदी का गाजियाबाद आगमन हो रहा है रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाने के लिए इसके लिए जिला गाजियाबाद में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम वसुंधरा तथा मोहन नगर के अलावा अन्य जोन में भी वृहद स्तर पर उत्साह पूर्वक कार्य करता दिखाई दे रहा है, गाजियाबाद में पीएम आगमन के अवसर पर निगम के उद्यान, निर्माण, प्रकाश तथा स्वास्थ्य विभाग प्रमुखता से कार्यक्रम स्थल पर बेहतर कार्य कर रहे हैं, इसी के साथ अन्य क्षेत्र में भी वृहद स्तर पर कार्य होता दिखाई दे रहा है जो की सराहनीय है।
नगर निगम पीएम के आगमन के लिए निभा रहा अहम भूमिका
शहर में अतिथियों के आगमन से महोत्सव का माहौल है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम की अहम भूमिका दिखाई दे रही है कार्यों की मॉनिटरिंग संबंधित विभाग के अधिकारी कर रहे हैं रात दिन मेहनत से हो रहे कार्यों की शहर वासी प्रशंसा कर रहे हैं।
पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटा गाजियाबाद
नगर आयुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार अपने विभागीय अधिकारियों से बैठक कर योजनाबध तरीके से कार्य कर रहे हैं, विजयनगर, कवि नगर, सिटी जोन मे भी टीम द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है पार्कों तथा मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई चल रही है महिला सफाई मित्रों से वार्ता हुई जिसमें उनके द्वारा प्रधानमंत्री के शहर आगमन पर उत्साह दिखाया तथा किस प्रकार मन लगाकर सफाई कर रही है बताया गया, नगर आयुक्त के मोटिवेशन से गाजियाबाद नगर निगम के माली, सफाई मित्र, तथा ग्राउंड लेवल पर कार्य करने वाली टीम में उत्साह देखा गया हैl

