सजने वाला है मां भवानी का दरबार, जलने वाली है मां की प्रकाशमयी ज्योति आने वाले हैं चैत्र नवरात्र मां दुर्गा के नव स्वरूपों का पूजन और देश में छा जाता है भक्ति का वातावरण। 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुरूआत होने वाली है। इस आनंदमयी उत्सव को लेकर योगी सरकार ने एक खास समारोह का आयोजन करेगी। अखंड रामायण- दुर्गा सप्तशती पाठ के लिए हर जिले को 1 लाख रूपये दिए जाएंगे।
ज़िला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर ये आयोजन होंगे। ख़ास तौर पर इन आयोजनों में महिलाओं की सहभागिता करायी जाएगी। जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिन मंदिरों में कार्यक्रम होंगे उनके नाम-पते, मंदिरों की तस्वीरें और मंदिर प्रबंधन निकायों के संपर्क विवरण साझा करने का निर्देश दिया गया है।
इसको लेकर राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मदद करेंगे। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम की ओर से निर्देश जारी किए हैं। योगी सरकार का इस कार्यक्रम कराने का लक्षय ये है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और लडकियां इसमें शामिल हो सकें।
शक्ति का प्रतीक नारी है इसलिए योगी सरकार इन कार्यक्रमों का आयोजन करा रही है जिससे लोगों तक ये संदेश भी जाए कि आज की नारी किसी भी मामले में पीछे नहीं है। मंदिरो में जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उनकी फोटो संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर डाली जाएगी जिससे हमारे देश के त्योहारों का, संस्कृति का पूरी दुनिया में पता लग पाए कि भारत वो देश है जिसे यूंही सोने की चिड़िया नहीं कहा गया था।
प्रत्येक कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति गठित की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनेगी, जो कि उन कलाकारों का चयन करेगी। कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की भागेदारी भी होगी। कलाकारों के लिए विभाग ने एक-एक लाख रुपये आवंटित किया है।

